Shantinath Bhagwan Janam Mokcha Kalyanak

शान्तिनाथ भगवान जन्म – मोक्ष कल्याणक

शान्तिनाथ भगवान ( Lord Shantinath ) जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर है। आज शांतिनाथ भगवान (Shantinath Bhagwan) का जन्म एवं मोक्ष कल्याणक दिवस है। इनका जन्म वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भरणी नक्षत्र में हस्तिनापुर के इक्ष्वाकु वंश में हुआ। इनके माता- पिता बनने का सौभाग्य राजा विश्वसेन व उनकी धर्मपत्नी अचीरा को प्राप्त हुआ। जैन धर्मावलंबियों के अनुसार शान्तिनाथ, भगवान के अवतार थे। उन्होंने अपने शासनकाल में शान्ति व अहिंसा से प्रजा की सेवा की।

ऐसे श्री शांतिनाथ भगवान के जन्म एवं मोक्ष कल्याणक के जाप:
ॐ ह्रीम श्री शांतिनाथाय अर्हते नमः ॐ ह्रीम श्री शांतिनाथाय पारंगताय नमः

समग्र विश्व आज महामारी  की चपेट में  हे आज प्रभु के कल्याणक के पावन दिन से हर परिवार में नीचे दिये गये जाप की १ माला अवश्य करे।

ॐ नमो अर्हते भगवते  श्री शांतिनाथाय  सर्व विघ्नहराय ॐ ह्राम ह्रीम ह्रूँ ह्रोम ह्र: अ सि आ उ सा मम सर्वोपद्रव शांति आरोग्यम लक्ष्मी लाभम कुरु कुरु स्वाहा: ।

श्री शांतिनाथ भगवान की परमकृपा से विश्व के सभी जीवो का कल्याण हो सर्व जीव निरोगी रहे  कोई जीव भूखा ना रहे यही परमात्मा से मेरी अर्जी है।